अब कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर का विवाद
कोई तो सुप्रीम कोर्ट में ऐसा है जो पूर्व CJI जस्टिस चंद्रचूड़ से खार खाए बैठा है! जस्टिस चंद्रचूड़ द्वारा सरकारी बंगला नहीं खाली करने को लेकर विवाद अभी थमा ही था कि उनकी नई कार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
जस्टिस चंद्रचूड़ ने नई कार खरीदी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के किसी रजिस्ट्रार से कहा होगा कि उनके पसंद का रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए कोई उपाय करो। रजिस्ट्रार ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को रिक्वेस्ट करते हुए मेल किया। और यह बात किसी ने सार्वजनिक कर दी!
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के एक रजिस्ट्रार ने दिल्ली के परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर पूर्व CJI डी वाई चंद्रचूड़ की नई मर्सिडीज कार के लिए एक विशेष पंजीकरण नंबर आवंटित करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ सकते हैं: पूर्व सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ को तत्काल खाली करना होगा सरकारी बंगला! SC एडमिनिस्ट्रेशन ने सरकार को लिखी चिट्ठी!
रजिस्ट्रार ने परिवहन आयुक्त से अनुरोध किया कि इस आवंटन को शीघ्रता से किया जाए और इस संबंध में रजिस्ट्रार को सूचित भी किया जाए। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार, यह पत्र 28 जुलाई को भेजा गया था।
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने लगभग दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 10 नवंबर 2024 को पद से अवकाश लिया था।